मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने सदर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिला अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं मैं किसानों की समस्याओं के निस्तारण संबंधी में 14 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। किसानों के नलकूपों पर लगाए जा रहे मीटर पर रोक की मांग, बढ़ती महंगाई को देखते हुए गन्ने का भाव 450 प्रति क्विटंल किए जाने और तहसील से भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग रखी। एसडीएम परमानंद झा को मांगपत्र देकर धरना समाप्त किया। इस मौके पर श्रवण त्यागी, आशु चौधरी, शहजाद प्रधान, महबूब, नईम, इरशाद, सलीम मलिक , अतुल अहलावत, मुकेश गुर्जर, चंदन त्यागी, जमीर अहमद, अयूब मार्शल, नवाब प्रधान , अरशद जलाल, कलीम प्रधान ,आबिद , वसीम मौजूद रहे।।