चरथावल पुलिस गिरफ्त में आरोपी: पुलिस विभाग
चरथावल। पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत पिछले पांच सालों में यौन अपराधों से संबंधित विभिन्न मुकदमों के 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की है।पुलिस ने बताया इस कार्रवाई का मकसद महिलाओं को सुरक्षा कवच प्रदान करना है ताकि आरोपी अदालत में मुकदमे के परीक्षण के दौरान गवाहों को धमका ना पाएं। इससे पीड़ित महिलाओं और किशोरियों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। पुलिस ने कान्हाहेड़ी निवासी भूपेंद्र, दधेडू कलां के दिनेश, उस्मान, निर्धना का मेहताब, रोनी हरजीपुर का रिफाकत, कसबे के मुर्दापट्टी निवासी राजू उर्फ शहनवाज, मुनव्वर नगर निवासी वसीम, नसीम, आस मोहम्मद, मुथरा निवासी संजय, सैदपुर कलां निवासी गुलफाम, गुलबहार, कसियारा निवासी कुलदीप, अविनाश उर्फ अवनीश और अकबरगढ़ निवासी अंकित का चालान किया है।