फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छेड़छाड़ पीड़िता के आज कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ पीड़िता के 161 के बयान दर्ज करने के बाद अब कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराने की तैयारी की है। सोमवार को इसकेे लिए प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को पथरी के ऑपरेशन के लिए भोपा रोड पर स्थित विजय श्री नर्सिंग होम में 17 जुलाई को भर्ती कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद पीड़िता को कमरे में शिफ्ट कर दिया गया था। वहां डाक्टर विकास पंवार ने चेकअप के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। ऐसा आरोप लगा कर पीड़िता की मां ने मंडी कोतवाली में सवा माह बाद छेड़छाड़ व पोक्सों एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश भी दी लेकिन वह पुलिस को मिल नही सका था। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि पीड़िता के 161 के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। बयान होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें