फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे के कुछ क्षेत्र को हाट स्पॉट से अलग करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। प्रशासन द्वारा कस्बे के कुछ क्षेत्र को हाट स्पॉट से अलग करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए अधिकारियों ने थाने पर पहुंचकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

कस्बे की एक मस्जिद में रह रहे झारखंड निवासी जमातियों में से दो के कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने नौ अप्रैल को पुरकाजी सहित तीन किमी के दायरे में आने वाले पांच गांवों को हॉट स्पॉट घोषित कर उनकी सीमाएं सील कर बाहरी लोगों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी थी। अब प्रशासन द्वारा शर्तों के साथ समय निर्धारित कर जनपद में किसानों व कृषि संबंधी अन्य कुछ दुकानों को खुलवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शुक्रवार को थाने पर पहुंचे एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और सीओ सदर कुलदीप कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट ईओ मनोज यादव आदि अधिकारियों ने विचार विमर्श कर रणनीति बनाई है। बताया गया है कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो प्रशासन जल्द ही कस्बे के कुछ क्षेत्र को हाट स्पॉट से अलग कर किसानों व खेती संबंधी दुकानों की समय सीमा तय कर उन्हें खुलवा सकता है। सीओ सदर से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि अभी विचार विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें