मीरापुर। श्री राधाष्टमी पर्व की तैयारियां मीरापुर में जोर शोर से चल रही हैं। श्रीहरि संकीर्तन मंडल के महासचिव मोहित लखोटिया ने बताया कि गत वर्षों की तरह राधाष्टमी पर्व श्रीकृष्ण राधा मंदिर (पंचायती मंदिर) में 14 सितंबर को शाम 6.30 से 9.00 बजे तक मनाया जाएगा। इस दौरान राधा जी की महिमा का गुणगान भजनों के माध्यम से किया जाएगा। राधा जी को 56 प्रकार का भोग भी लगाया जाएगा, जो प्रसाद स्वरूप भक्तों में बांट दिया जाएगा। व्यापारी अमित कुमार डागा व रोहित डागा एडवोकेट के सहयोग से भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उधर, इस्कॉन के प्रचारक प्रमोद कुमार भगत जी ने बताया कि 14 सितंबर को ही 10 बजे से 12 बजे तक नमक मंडी में प्रशांत लखोटिया के आवास पर राधाष्टमी पर्व का आयोजन किया जाएगा। एकादशी कीर्तन मंदिर में भी पर्व मनाने की तैयारी चल रही है। संवाद