विश्व को कोरोना से बचाने के लिए प्रार्थना की
मोरना। शुकतीर्थ स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा में विश्व को कोरोना से बचाने को लेकर सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयोजक ब्रह्मकुमारी प्रवेश बहन ने कहा कि सृष्टि परिवर्तन में मन परिस्थितियों को फेस करने के लिए तैयार रखना है। परम पिता परमात्मा हम आपकी पवित्र संतान हैं, सबका भला कर दो भगवान। कोरोना महामारी से घबराने की जरूरत नहीं है। घबराना, डरने से सब बातें मन को कमजोर करती है। मन के हारे हार, जगत में मन के जीते जीत। मन को मजबूत बनाने के लिए रोज सुबह शाम सब मिलकर ओम ध्वनि का उच्चारण करें। ग्रंथ गीता, बाइबिल, कुरान, इतिहास, पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने से आपका मनोबल बढ़ेगा। इससे वायुमंडल बहुत शक्तिशाली बनेगा। ध्यान साधना मंत्र का जाप अवश्य करें। इस मौके पर श्रवण कुमार, शिल्पी, सुनीता, खुशी आदि मौजूद रहे।