फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रायण यज्ञ के समापन पर बांटा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रायण यज्ञ के समापन पर बांटा प्रसाद
विज्ञापन

मोरना। कस्बे के चौधरी चरणसिंह चौक पर रविवार को श्रीपरमधाम के अनुयायियों द्वारा चंद्रायण यज्ञ के समापन पर राहगीरों को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। परमधाम न्यास के क्षेत्रीय प्रवक्ता पद्म सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ किया गया चंद्रायण यज्ञ अतिगोपनीय विधि थी, जिसे हमारे महर्षियों द्वारा किया जाता था। अद्भुत कायाकल्प सिद्धांत, जिसे हम चंद्रायण यज्ञ कहते हैं, को सामान्य जनमानस को जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। चंद्रायण यज्ञ चंद्रमा की कलाओं पर आधारित है, जिसका रक्षाबंधन की पूर्णिमा पर समापन किया गया। हिंद मजदूर किसान समिति के जिलाध्यक्ष धीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, उपेंद्र, अजय, रजत, अरूण कुमार, संजीव, विपिन, आनंद, जोनी, नीरज, सुभाष और अनिल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें