फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ीगणपति धाम खाटू श्याम मंदिर परिसर में आचार्य मिथलेश महाराज ने चार दिन तक चले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संपन्न कराया।
आचार्य मिथलेश ने भगवान शिव और महागौरी का विवाह भी संपन्न कराया। मुख्य यजमान अरविंद और पूनम ने भगवान शिव और देवी उमा का विवाह संस्कार कराया। मंदिर के संस्थापक भीमसेन कंसल ने बताया कि भगवान हरिहर महादेव शिवलिंग की स्थापना के साथ ही पूरे शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा आचार्य मिथलेश के सानिध्य में संपन्न हुई है। इस अवसर पर भगवान शिव, महागौरी, गणेश जी और कार्तिकेय के साथ ही नंदीश्वर का विशेष श्रृंगार किया गया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अंजना कंसल, सराफा कारोबारी पुष्पेंद्र अग्रवाल व उनकी पत्नी, मंदिर समिति के प्रधान अशोक गर्ग, मंत्री अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष जेपी गोयल, अंबरीश सिंघल, आदि ने पूर्णाहुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें