शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मंचासीन प्रजापति महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष बने प्रमोद प्रजापति
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा ने प्रमोद प्रजापति को जिलाध्यक्ष पद पर चुना है। उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रमोद प्रजापति को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का भी गठन हुआ, सभी को नियुक्ति के प्रमाण पत्र भी दिए गए। भारतीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि समाज को एकजुट करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रजापति ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान सत्यवीर प्रजापति, रमेश प्रजापति, शुक्रताल धर्मशाला के अध्यक्ष वेदप्रकाश प्रजापति, श्याम सुंदर प्रजापति, रामनिवास प्रजापति, सुशील प्रजापति, सुरेश प्रजापति, ओमप्रकाश, राजीव प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, संत कुमार, गोपी चंद तेजपाल, महकार, संजीव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्यामलाल प्रजापति ने व संचालन बिजेंद्र प्रजापति ने किया।