फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गुरू गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
गुरुद्वारा रोडवेज पर गोविदं सिहं के प्रकाश पर्व पर प्रस्तुति देते रागी जत्था। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 356 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। लंगर का आयोजन हुआ। एसएसपी विनीत जायसवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व श्री गुरु सिंह सभा ने रोडवेज के निकट गुरुद्वारे में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। दो दिन पहले पहले रखे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई। इसके बाद विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी के हजूरी रागी जत्था सरदार वीरेंद्र सिंह पंछी ने कीर्तन द्वारा कार्यक्रम को आरंभ किया। इसके पश्चात रुड़की रोड गुरुद्वारे के रागी जत्थे ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरु गोविंद सिंह स्कूल के बच्चों ने कीर्तन और कविता प्रस्तुत की। ज्ञानी जोगा सिंह, ज्ञानी हरजीत सिंह और जत्था भाई हरदेव सिंह ने भी गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़, रणजीत सिंह राजपाल ने संगत का आभार जताया।

गुरुद्वारा रोडवेज पर गोविदं सिहं के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में मौजूद श्रदुवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गुरुद्वारा रोडवेज पर गुरु गोविदं सिहं के प्रकाश पर्व पर मौजूद श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें