फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। केशवपुरी सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने अपने जीवन से यह सिखाया कि हम साधारण रहते हुए भी असाधारण कैसे बन सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की सुबह से लेकर रात तक की दिनचर्या एक आदर्श, महान और दिव्य व्यक्तित्व की निशानी थी। वह कम बोलो, धीरे बोलो, मीठा बोलो की मिसाल थे। उन्होंने सिखाया कि सुख-दुख में भी सदा एक समान, एक रस अवस्था को कैसे बनाएं रख सकते हैं। बाबा का रहन-सहन, खान पान जितना साधारण था, उतना ही रॉयल भी था। इस मौके पर रिया, गीता, अंजू बहन, वरुण, अनिल वर्मा और केतन कर्णवाल मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें