रतनपुरी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रधान के पुत्र ने नौकरी लगवाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के प्रधान के पुत्र का उनके यहां आना जाना था। उसकी बहन को नौकरी का झांसा देकर प्रधान के पुत्र ने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उसने कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।