फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गाय अभयारण्य का विरोध कर रहे प्रधानों ने जताई सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम सदर ने कहा कि किसी का भी अहित नहीं होने दिया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गाय अभयारण्य को लेकर पुरकाजी क्षेत्र के प्रधानों का विरोध शांत हो गया है। एसडीएम सदर परमानंद झा ने लंबी बैठक के बीच प्रधानों को आश्वासन दिया कि उनका अहित नहीं होगा।
एसडीएम सदर के कार्यालय में देर रात तक चली बैठक में प्रधानों के साथ विचार विमर्श किया गया। एसडीएम सदर परमानंद झा ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनका और क्षेत्र की जनता को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। यह अभयारण्य सभी के लिए लाभकारी होगा। बैठक में भूराहेडी के प्रधान मोनू, छपार के जुबैर, भैसानी के नवीन त्यागी, मांडला के सुनील, धमात के सचिन कुमार, रजकल्लापुर के प्रमोद, चंदन के गोपाल, तुगलकपुर के अनिल गौतम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिया किन्नर ने दी आंदोलन की चेतावनी

केन्द्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद डॉ संजीव कुमार बालियान द्वारा आवारा पशुओं के लिए प्रस्तावित पहली गाय अभयारण्य के निर्माण के उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में लगातार अडंगा लग रहा है। अब रिया किन्नर ने इस मामले में आंदोलन की चेतावनी दी है और 20 जनवरी को कलेक्ट्रेट का घेराव करने की तैयारी को लेकर रिया किन्नर अन्य लोगों के साथ यहां पहुंची। महिला एकता संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप 20 जनवरी को कलेक्ट्रेट में धरना शुरू करने की अनुमति डीएम से मांगी है। राजस्व विभाग पुरकाजी खादर क्षेत्र में भूमि का अधिग्रहण कर रहा है। महिला एकता संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर आरोप लगाया कि राजस्व विभाग किसानों की भूमि को भी अधिग्रहण करने में जुटा है। ग्राम मेघा चंदन में लेखपाल के द्वारा किसानों की जमीन बंजर घोषित करने को लेकर राष्ट्रीय महिला एकता संगठन रिया किन्नर के नेतृत्व में आई सदस्यों ने अन्य आरोप लगाये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें