मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय वार्षिक प्रणाली के तहत छूटी हुई प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाएं आयोजित करेगा। यह परीक्षाएं 29 और 30 सितंबर को होंगी। विश्वविद्यालय ने इन परीक्षाओं के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बीएड, एमएड और बीएलएड जैसे पाठ्यक्रमों के परीक्षार्थी डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर पर होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इन तिथियों के बाद परीक्षा में पुनः शामिल होने का कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यह छूटी हुई परीक्षाओं में शामिल होने का अंतिम मौका है। ब्यूरो