फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आंधी-बारिश से बिजली गुल, किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार रात तेज हवा चलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके साथ ही कई जगह बूंदाबांदी भी हुई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से शहर से लेकर देहात तक के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति ने सरसों की बोआई की तैयारी में जुटे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार रात नौ बजे मौसम में तेजी से बदलाव हुआ और तेज हवा चलनी शुरू हो गई। इसके बाद कई जगह बारिश भी हुई। रोहाना और चरथावल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति देर रात तक बाधित है। इसके अलावा शाहपुर और बुढ़ाना क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश से फसलों की बुआई पर असर पड़ेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें