फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन बनीं खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमशेद कॉलोनी ने विद्युत निगम के अधिकारियों से की समस्या के समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। जमशेद कॉलोनी से गुजर रही बिजली की उच्च क्षमता की विद्युत तार लोगों के लिए खतरा बनीं हुई है। क्षेत्रवासियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर रोडवेज बस अड्डे के निकट जमशेद कॉलोनी के लोगों के मकानों के ऊपर से उच्च क्षमता की बिजली की लाइन गुजर रही है। मकानों की छत से मात्र तीन मीटर की ऊंचाई पर तार लटके रहते है। कॉलोनी निवासी अलीम, इकबाल, जमील, रईस अहमद, इस्लाम, मेंहदी हसन, बाबू, जुनैद, शकील, अतीक, फरमान, मख्तार, शेर अली, मुन्तयाज, गुलफाम, मेहरबान ने बताया कि इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मकान की छत के ऊपर लटक रहे तारों में फॉल्ट होता रहता है। इस कारण तार टूट कर छत पर गिर जाते हैं। पूर्व में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। कहना है कि लाइन हटाए जाने के लिए वह स्टीमेट का पैसा भी जमा कराने को तैयार हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एक्सईएन सोनम सिंह ने बताया कि बिजली लाइन काफी पुरानी है। जिस समय लाइन खींची गई थी, उस समय यहां पर कोई मकान नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें