सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बिजनोर सांसद के गुमशुदा के पोस्ट।
हंसावाला गांव के भाजपा नेता ने सांसद पर क्षेत्र की अनदेखी का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। हंसावाला गांव के भाजपा नेता ने बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर के लापता होने के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है।
भाजपा के मीरापुर विधानसभा के बूथ संयोजक हंसावाला निवासी मदन कुमार का कहना है कि बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद मलूक नागर क्षेत्र की अनदेखी कर रहे हैं। वह लंबे समय से अपने क्षेत्र में नहीं आए हैं। मीरापुर सीट बिजनौर लोकसभा में आती है। उनके लापता होने के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं।