फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जमीन के विवाद में पलायन का पोस्टर, कब्जा मुक्त कराई भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। भूपखेड़ी गांव में जमीन के विवाद के बाद प्रशासन ने तरसपाल की कब्जा मुक्त कराई भूमि। यह कार्रवाई ग्रामीण के पलायन पोस्टर लगाने के बाद हुई। तरसपाल ने बताया कि 21 अप्रैल को उनके पिता अशोक की आवंटित जमीन पर निर्माण को गांव के ही दो लोगों ने रोक दिया था। उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। तहसील में शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर उसने रविवार सुबह अपने घर पर पलायन के पोस्टर चिपका दिए। पोस्टर लगने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। रविवार को एसडीएम ललित कुमार मिश्र के निर्देश पर तहसीलदार अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार राजीव त्यागी और थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश कर भूमि कब्जा मुक्त कराई। इस कार्रवाई से तरसपाल संतुष्ट हुआ और उसने पोस्टर हटा लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें