फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बागपत अैर और चंडीगढ़ की बसों का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में जनपद के सभी तरफ का यातायात हुआ प्रभावित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए मुजफ्फरनगर से बागपत-बड़ौत बस सेवा को बंद कर दिया हैं। वहीं, चंडीगढ़ और अंबाला के बीच नदी का पानी सड़क पर आने के कारण चंडीगढ़ की बसों को भी बंद कर दिया गया हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद के सभी तरफ का यातायात प्रभावित हो रहा हैं। चरथावल, थानाभवन, शामली जाने वाली रोडवेज बसें पहले बस अड्डे से जाती थी। मगर, अब ये बसें चरथावल रोड शनि धाम के पास से चल रही हैं। बागपत और बड़ौत जाने वाली बसें एक दो दिन तक वहलना चौक से चलाई गई, लेकिन अब इन बसों को मंगलवार से बंद कर दिया गया हैं। इस मार्ग पर परिवहन निगम की आठ और अनुबंधित बस भी आठ ही चलती थी। कुल सोलह बसों को बागपत मार्ग पर चलाया जाता था। कांवड़ यात्रा के समापन के बाद ही अब व्यवस्था पहले की तरह हो पाएगी।
विज्ञापन

उधर, चंडीगढ़ और अंबाला के बीच नदी का पानी सड़क पर आ गया है। इस समस्या के चलते परिवहन निगम अधिकारियों ने इस मार्ग पर चलने वाली तीन रोडवेज बसों का संचालन फिलहाल बंद कर दिया हैंं। केवल अब मुजफ्फरनगर से अंबाला तक ही बसों को चलाया जा रहा हैं।
विज्ञापन


यात्रियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कांवड़ यात्रा के समापन के बाद ही अब व्यवस्था पहले की तरह हो पाएगी। - पूनम देवी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें