फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पूजा, अक्षय, शीबा, अंशिका को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का शिविर संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन कई मोहल्लाें में सफाई अभियान चलाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पूजा, अक्षय, शीबा और अंशिका ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
प्रबंध समिति के सचिव डॉ. महेंद्र कुमार बंसल एवं प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। राहुल कुमार ने गीत एवं हरीतोष मोहन ने कविता पाठ किया। निबंध प्रतियोगिता में पूजा बीएससी प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, समीक्षा शर्मा ने द्वितीय और अनुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अक्षय कुमार बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम, अमीषा पांडे ने द्वितीय, समीक्षा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में शीबा रानी बीएससी प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, समीक्षा शर्मा ने द्वितीय, आयुषी मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गायन एवं कविता प्रतियोगिता में विधि गुप्ता प्रथम, गार्गी आर्य द्वितीय, अंशी धीमान तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका शर्मा, पीयूष संगम, शीबा रानी, अर्जुन ने प्रथम, अक्षय कुमार अंशी धीमान, अंशिका, अजहर ने द्वितीय, निशत अंजू, पलक त्यागी, काजल राणा, पारुल, आंचल ने अपने वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में आरजू पुंडीर प्रथम, पीयूष संगम द्वितीय, सुमैया ने तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ एमके बंसल ने पुरस्कृत किया। प्रोफेसर राधा मोहन तिवारी, प्रोफेसर मृदुला मित्तल, मुकुल दुआ, मेघा दीदी को भी सम्मानित किया गया। प्रोफेसर सुनीता शर्मा, डॉ गरिमा जैन, प्रोफेसर कल्पना सिंह, प्रोफेसर नीना अग्रवाल, डॉ रामकृष्ण, डॉ नीति मित्तल, डॉ राहुल शर्मा, प्रीति अग्रवाल, प्रोफेसर विपिन जैन, प्रोफेसर नवीन शर्मा, डॉ अनुज त्यागी, डॉ हर्ष धनकड़, पुलकित उपस्थित रहे। संचालन आयुषी आयुष एवं शिबा ने किया। डॉ कुलदीप सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें