फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग ने साई मेटल फैक्ट्री को सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण विभाग की टीम ने बेगरजपुर में लेड इंगट बनाने की साई मेटल फैक्ट्री को सील कर दिया है। फैक्ट्री का संचालन प्रदूषण विभाग के मानकों के विपरीत पाया गया।
विज्ञापन

फैक्ट्रियों में प्रदूषण रोकने के मानकों का पालन करने के लिए आयुक्त सहारनपुर ने टीमों का गठन कर रखा है। ये टीम मौके पर पहुंचकर देखती है कि कहीं कोई गड़बड़ तो नहीं है। टीम ने बेगरजपुर साई मेटल फैक्ट्री में पाया कि प्रदूषण फैलाया जा रहा है। इंगट बनाने की इस फैक्ट्री में ईंधन के रूप में प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुएं प्रयोग की जा रही है। टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने के कारण यहां एनजीटी के नियमों का पालन हो रहा है। प्रदूषण विभाग की टीम ने फैक्ट्री का उत्पादन बंद कर दिया है। टीम में एई इमरान अली, दिवाकर देव गहलोत, रविश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
जिले में 14 नये आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे
मुजफ्फरनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में 14 आंगनबाड़ी केंद्रों को नये कमरे बनाकर दिए जा रहे हैं। शासन ने इनके लिए 7.52 लाख रुपया स्वीकृत कर जारी कर दिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें