फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाणगंगा में आ रहा प्रदूषित पानी, बिना नहाए लौट रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ बाण गंगा में रविवार को प्रदूषित पानी देखने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल के समक्ष पंडित, पुरोहित, दुकानदार व साधु-संतों ने प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें मृत मछलियां दिखाईं।
विज्ञापन


हरिद्वार की लक्सर स्थित फैक्ट्रियों से प्रदूषित पानी आ रहा है, जिसके चलते मछली, कछुआ आदि जलीय जीव-जंतुओं की मौत हो रही है। विषैले पानी को देख अनेक श्रद्धालु गंगा स्नान किए बगैर ही लौट रहे हैं। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल गंगा घाट पर पहुंचे जहां पर पंडित, पुरोहित, दुकानदार व साधु-संतों ने प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं होने से कड़ी नाराजगी जताई।
श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह एवं देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय इकाई की टीम प्रदूषित काला पानी के सैम्पल ले चुकी है। रिपोर्ट में लक्सर की ओर से केमिकल युक्त पानी आने से बाण गंगा में आक्सीजन की कमी होना पाया है। जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल ने मोबाइल से डीएम, सीडीओ व एसडीएम जानसठ को स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें