पुलिसकर्मियों का सम्मान किया
मीरापुर। सब्जी व्यापारी एवं भाजपा नेता रामकुमार सैनी ने पुलिस कर्मियों का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। वैश्विक महामारी कोरोना को मात देने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। वहीं पुलिस अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा नेता रामकुमार सैनी के नेतृत्व में मीरापुर पुलिस के द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिनेश माहेश्वरी, शेखर सैनी, प्रशांत सैनी, रामकुमार सैनी,रजनीश रंगपुरी शामिल रहे। पुलिस का कई जगहों पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रयासरत हैं।