फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए से पिस्टल मंगाएगी पुलिस, विधिक राय लेना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईए ने दो सराफा व्यापारियों से 2018 में किए थे पिस्टल बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एनआईए के निरीक्षक की ओर से नगर के दो सराफा व्यापारियों से पिस्टल बरामद करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मगर, पिस्टल अभी तक पुलिस को नहीं सौंप गए है। स्थानीय पुलिस ने दोनों पिस्टलों को एनआईए से मंगाने की कार्रवाई शुरू की हैं। इसके लिए विधिक राय भी ली जा रही हैं।
एनआईए ने वर्ष 2018 में नगर के दो सराफा कारोबारियों आदिश जैन और दिनेश गर्ग के यहां हवाला कारोबार से जुडे़ होने की आशंका के चलते छापा मारा था। तलाशी में दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे। एनआईए दोनों को अपने साथ ले गई थी। दिल्ली से दोनों की गिरफ्तारी दिखाई थी। दिल्ली में ही मुकदमा दर्ज किया था। पिस्टल बरामदगी का मामला अब शहर कोतवाली में एनआईए के निरीक्षक अंबरीश चौबे ने दोनों के खिलाफ दर्ज कराया हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि सराफा व्यापारियों से बरामद दोनों पिस्टल अभी भी एनआईए दिल्ली के पास है। पिस्टल मंगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। इसके लिए जिलाधिकारी की अनुमति भी ली जाएगी।
कुछ माह पहले ही छूटकर आए है दोनों व्यापारी
एनआईए ने पिस्टल बरामदगी के अलावा कुछ अन्य धाराओं में भी दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। कुछ धाराओं में दोनों व्यापारी बरी हो गए थे। कुछ माह पहले ही दोनों जमानत पर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए विधिक राय लेकर होगी कार्रवाई
शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन पुलिस के सामने गिरफ्तार को लेकर कानूनी पेज अटके हुए है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार से पहले विधिक राय लेनी शुरू की हैं क्योंकि एनआइए ने दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली से दिखाई थी और पिस्टल उनके मुजफ्फरनगर स्थित आवास व दुकान से बरामद हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें