फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: दूसरे पति की मदद से किशोरी के हाथ पीले करा रही थी महिला, पुलिस ने दादी की शिकायत पर रुकवाई शादी

Mon, 25 Sep 2023 03:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक और बाल विवाह होने से रुकवा दिया। बताया गया कि किशोरी की मां अपने दूसरे पति की मदद से उसकी शादी करा रही थी। इसी दौरान किशोरी की दादी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
बाल विवाह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद निवासी एक किशोरी की शादी उसकी मां ने अपने दूसरे पति की मदद से करनी चाही, लेकिन किशोरी की दादी व अन्य परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। किशोरी को साथ रखने की बात पर विवाद बना है और किशोरी की दादी व अन्य रिश्तेदार थाने में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी एक व्यक्ति का लगभग चार साल पहले अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव के चलते संबंध विच्छेद हो गया था। उस समय एक बेटे-बेटी को छोड़ कर महिला चली गई थी। इन दोनों बच्चों का पालन पोषण पिता, दादी व अन्य रिश्तेदार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: संघर्ष कठिन जज्बात गहरे: जिंदगी बदलेगा पदक, पुनीत बहन की शादी का उतारेंगे कर्ज, कराएंगे पिता का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुछ ही दिनों बाद महिला ने भोपा निवासी एक युवक से दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन महिला का अपने दोनों बच्चों के साथ मोबाइल पर संपर्क बना हुआ था। इसी के चलते उसकी बेटी(15) कई दिन पहले उससे मिलने के लिए भोपा आ गई थी।

आरोप है कि महिला ने अपने दूसरे पति की मदद से किशोरी की शादी तय कर दी। रविवार को शादी होनी थी। किशोरी की मां के घर मेहमानों का आना शुरू हो गया था। लेकिन इसी दौरान किसी तरह शादी की बात किशोरी के पिता, दादी आदि को मिल गई तो उन्होंने भोपा पुलिस को सूचना देकर शादी रुकवाने की मांग की। चूंकि मामला किशोरी की शादी का था तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शादी रुकवा दी और महिला व उसके पति आदि को शादी न करने की चेतावनी दी।

दोपहर के समय किशोरी की दादी सहित एक दर्जन परिजन भोपा थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि किशोरी व उसके भाई का पालन पोषण वह सभी कर रहे हैं। इसलिए किशोरी को उनके साथ भेजा जाए। थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें