मुजफ्फरनगर। पुलिस ने कोटद्वार में चाहत के घर व परिजनों की तलाश शुरू की है। फरार आरोपी शाहरुख की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
न्याजूपुरा में रहने वाली चाहत मूल रुप से कोटद्वार की बताई जा रही है हालांकि पुलिस के पास इसकी कोई पुख्ता जानकारी नही है। यह जानकारी उसके पति ने ही गिरफ्तारी के बाद पुलिस को दी थी। पुलिस के पास उसका कोई फोटो भी नहीं है, जिस कारण उसके बारे में जानकारी जुटाना पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना है। अब पुलिस ने कोटद्वार में चाहत के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया है।
काली नहीं में नहीं मिले गर्दन और हाथ के पंजे
उधर पुलिस ने काली नदी क्षेत्र में चाहत की गर्दन व हाथ के पंजों को काफी तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल रहे फरार शाहरुख की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है लेकिन वह मिल नही सका। सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
यह था मामला
मोहल्ला न्याजूपुरा निवासी अरबाज ने उत्तराखंड की कोटद्वार निवासी चाहत के साथ सात माह पहले शादी की थी। वह उसे अपने परिजनों से अलग किराए के कमरे में लेकर रहता था। उसने दूध की डेयरी खोली थी। दोनों ने प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी। अरबाज ने एक सप्ताह पहले अपने साथी शाहरुख की मदद से पत्नी चाहत की गर्दन व हाथ के पंजे काटकर हत्या कर शव को बोरे में भर काली नदी में फेंक दिया था। बुधवार की रात दोनों आरोपी युवक बोरे को काली नदी के पानी में बहाने के लिए गए थे तब पुलिस ने अरबाज को पकड़ लिया गया जबकि शाहरुख फरार हो गया था।