फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किसानों की बाइको को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने की किसानों की बाइक सीज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। एक तरफ जहां केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को खेतों पर जाने में छूट देकर किसानों को राहत देने का काम कर रही है। वहीं थाना क्षेत्र के खादर क्षेत्र में पुलिस किसानों का उत्पीड़न करने पर तुली हुई है। खादर की शेरपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने किसानों की सैंकड़ों बाइकों को सीज किया है। जिससे मजबूर अधिकांश किसानों को कई-कई किलोमीटर खेतों पर पैदल जाने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी पुलिस ने दर्जनों बाइकों को सीज कर कब्जे में ले लिया। जिससे बाइक सवार लोगों में हड़कंप मच गया। किसान सरदार बोहड़ सिंह, गुरलाल, जीता, सचिन, सुनील, महल सिंह, वीरेंद्र, हरदेव आदि का कहना है कि शेरपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी जान बूझकर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित किसानों ने एसएसपी से मामले की जांच कर राहत दिलाने की मांग की है। शेरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विक्रम भाटी का कहना है कि किसानों की नहीं, लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह घूमने वाले लोगों की ही बाइक सीज की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें