फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - साइबर अपराध से बचें, अंजान लोगों से न करें दोस्ती

Sat, 21 Oct 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला  कार्यक्रम में प्रतिभाग करती श्रीराम कालेज की छात्राएं।  संवाद
विज्ञापन
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्रीराम कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन
विज्ञापन

- एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ नई मंडी हेमंत कुमार ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद ने कहा कि अगर कोई साइबर अपराध होता है तो डरे नहीं, बल्कि तुरंत ही पुलिस को सूचना दें। जितनी जल्दी सूचना मिलेगी, पुलिस उतनी ही प्रभावी कार्रवाई कर सकेगी। कार्यक्रम में बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई।

परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज में प्राचार्या प्रेरणा मित्तल ने एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ नई मंडी हेमंत कुमार का अभिनंदन किया। एसपी क्राइम ने पुलिस के मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बेटियों से आह्वान किया कि निडरता से रहें। अगर कोई साइबर अपराध होता है तो डरे नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें। हेल्प लाइन नंबर, पुलिस हेल्प डेस्क, अभिभावकों या शिक्षकों की तुरंत ही मदद लेनी चाहिए।
विज्ञापन


सीओ नई मंडी हेमंत कुमार ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर का निर्भीक होकर उपयोग करें। यदि उन्हें रास्ते में कोई व्यक्ति परेशान करे तो नजरअंदाज न करें, इसकी शिकायत पुलिस से करें। अपराध को छिपाने से अपराधी का साहस बढ़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि सही समय पर पुलिस को जानकारी दें। एसओ नई मंडी बबलू कुमार, साइबर सेल प्रभारी संतोष त्यागी, एसआई गौरव कुमार, सिपाही मुस्कान व नूतन शर्मा ने छात्राओं को उपयोगी जानकारी दी।

इन बातों का रखें खास ध्यान
- अनजान लिंक अथवा वेबसाइट पर क्लिक न करें।

- अपना वॉलेट/अकाउंट पासवर्ड शेयर न करें।

- समय-समय पर पासवर्ड को बदलते रहें।

- सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखें।

- फेसबुक पर अज्ञात लोगों को दोस्त न बनाएं।

मुसीबत आते ही यहां करें कॉल
- हेल्पलाइन नंबर- 112

- वूमेन पावर लाइन 1090

- महिला हेल्प लाइन 181

- मुख्यमंत्री हेल्प लाइन- 1076

- चाइल्ड हेल्प लाइन-1098

- स्वास्थ्य सेवा-102

- एंबुलेंस सेवा-108

- साइबर अपराध-1930

इन छात्राओं ने पूछे अपने सवाल
श्रीराम कॉलेज की छात्रा प्रिया, इशी और तान्या ने सवाल पूछे। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेसबुक लॉक, फोटो और वीडियो अपलोड रोकने के विषय में सवाल किए। पुलिसकर्मियों ने कहा कि अपने प्रोफाइल को लॉक करके रखें।
विज्ञापन


एक चॉकलेट के लिए गंवाए 10 हजार
छात्र दिनेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें एक चॉकलेट खरीदने पर एक मुफ्त दिए जाने का ऑफर बताया गया। उन्होंने दिए गए लिंक को क्लिक किया तो खाते से 10 हजार रुपये गायब हो गए। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी अंजान लिंंक को क्लिक नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें