फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क के नियमों का पालन करने से टल जाते हैं हादसे

विज्ञापन
ग्रीन लैंड हाईस्कूल में पुलिस की पाठशाला में प्रतिभाग करते विद्यार्थी व शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों के लिए यातायात जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यातायात पुलिसकर्मियों ने बच्चों से आह्वान किया कि हमेशा सड़क के नियमों का पालन करें। नियमों का पालन करने से हादसे टल जाते हैं और जीवन बचाया जा सकता है। निर्धारित उम्र होने के बाद लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाएं।
विज्ञापन

शामली रोड स्थित ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में टीएसआई इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कभी भी दौड़कर या जल्दबाजी में सड़क पार न करें। डिवाइडर या रेलिंग से कूदकर कभी भी सड़क के दूसरी तरफ नहीं जाना चाहिए। सड़क पार करने के लिए निर्धारित स्थान या सफेद पट्टी का ही चयन करें। कभी भी बीच सड़क पर नहीं चलना चाहिए। ट्रैफिक अधिक होने पर घबराहट में सड़क पर इधर-उधर नहीं दौड़ना चाहिए। चौराहों पर बत्ती का पालन करें। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल ने बच्चों से आह्वान किया कि अपने अभिभावकों को भी जागरूक करें।
चिन्हों की पहचान बताई
छात्र ध्रुव चौधरी, कृष्णा शर्मा, नेहा चंदेल, अंशिका ने कहा कि शिविर में सड़क के नियमों की जानकारी दी गई है। सड़क पर लगे चिन्हों के विषय में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें