फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने व्यापारी को लौटाई रकम, नोटों की फोटो कॉपी अपने पास रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 21 जुलाई को सदर बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी से चोरी किए गए थे 3.37 लाख रुपये
विज्ञापन

- पुलिस ने व्यापारी के मकान में पूर्व में नौकर रहे युवक दबोच कर 3.03 लाख रुपये किए थे बरामद
- कोर्ट के आदेश पर व्यापारी को लौटाई रकम, रिकॉर्ड के रूप में अपने पास रखी फोटो कॉपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चोरी के आरोपी युवक से बरामद तीन लाख तीन हजार रुपये पुलिस ने मंगलवार को कपड़ा व्यापारी को लौटा दिए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। रुपये लौटाने से पहले पुलिस ने सभी नोटों की फोटो कॉपी कराई, जिसे रिकॉर्ड के रूप में अपने पास रख लिया है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सदर बाजार में राकेश कुमार गोयल रेडीमेड कपड़े के व्यापारी है। उनका घर व दुकान एक साथ ही है। 21 जुलाई की शाम एक युवक उनके घर में घुुस गया था और उसने अलमारी में रखे 3 लाख 37 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि व्यापारी की दुकान पर पूर्व में नौकरी करने वाला नौकर ही था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने अगले ही दिन आरोपी थाना सिविल लाइन केवलपुरी निवासी शावेज पुत्र शहजाद को पकड़कर उससे तीन लाख तीन हजार 115 रुपये बरामद कर लिए थे। शावेज ने बताया था कि बाकी की रकम उससे नाले में गिर गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर रकम अपने पास रख ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने यह पूरी रकम व्यापारी को लौटा दी गई है। इससे पहले नोटों की फोटो कॉपी कराई गई है। यह फोटो कॉपी पुलिस ने अपने पास रिकार्ड के रूप में रख ली है जबकि असली नोट व्यापारी को वापस कर दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें