फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा की उत्तर पुस्तिका व ओएमआर शीट मूल्यांकन को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं व ओएमआर शीट को मूल्यांकन के लिए भेज दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल को भी साथ भेजा है।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के आदेश पर आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। जनपद मुजफ्फरनगर में यह परीक्षा 23/24/25/30/31 अगस्त को प्रतिदिन दो पालियों में 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा को सम्पन्न कराया था। परीक्षा की उत्तर पुस्तिका व ओएमआर शीट को कोषागार में बनाए स्ट्रांग रूम में रखा था।
विज्ञापन


बुधवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के आदेश पर उत्तर-पुस्तिका व ओएमआर शीट मूल्यांकन के लिए सील बंद कंटेनर में लखनऊ मुख्यालय भेज दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को भी साथ भेजा गया है।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी यातायात कुलदीप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें