फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ओयो होटलों में छापेमारी से हड़कंप, पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े 10 से ज्यादा जोड़े

Mon, 28 Aug 2023 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को ओयो होटलों पर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तकरीबन प्रेमी जोड़ों को मौके से पकड़ा। पुलिस के अनुसार कई दिन से क्षेत्र के ओयो होटल में अनैतिक कार्यों की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद आज कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को शहर के ओयो होटलों में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से तकरीबन 10 प्रेमी जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसडीएम सदर एवं सीओ नई मंडी ने ए टू जेड रोड पर ओयो होटल पर छापेमारी की तो वहां तकरीबन 10 जोड़े अधिकारियों को मौजूद मिले।  उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया ।

एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि नई मंडी क्षेत्र के ए टू जेड रोड पर ओयो होटल में गलत गतिविधि की शिकायत मिल रही थी। सोमवार दोपहर में उन्होंने सीओ मंडी हेमंत कुमार व मंडी पुलिस को साथ लेकर ओयो होटल पर छापेमारी की तो वहां पर कई प्रेमी जोड़े मौजूद मिले। इनमें दो जोड़े छात्र-छात्रा थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी से पूछताछ की गई और बाद में चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले में सीओ मंडी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें