फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर कंप्यूटर सेंटर पर पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी सभासद प्रत्याशी और कंप्यूटर सेंटर संचालक मौके से फरार
विज्ञापन

पुलिस ने दो युवक और एक बुजुर्ग महिला को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। कस्बे के वार्ड नंबर 14 में सभासद प्रत्याशी द्वारा एक कंप्यूटर सेंटर संचालक से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर फर्जी वोट डलवाने की सूचना मिली। पुलिस ने दो युवक और एक बुजुर्ग महिला को हिरासत में लिया है। साथ ही कम्प्यूटर, प्रिंटर व कुछ आधार कार्ड समेत अन्य सामान कब्जे में लिया। सभासद प्रत्याशी और कंप्यूटर सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए।
नगर निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान के दौरान वार्ड नंबर 14 के एक सभासद प्रत्याशी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उसी के वार्ड निवासी एक सभासद प्रत्याशी, एक कंप्यूटर संचालक द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनवाकर फर्जी वोट डलवा रहा है। सूचना पर पुलिस पोलिंग बूथ पर पहुंची और गहनता से जांच की। इस दौरान पुलिस को एक वृद्ध महिला फर्जी आधार कार्ड सहित पोलिंग बूथ पर मिली। पूछताछ करने पर बुजुर्ग महिला ने पुलिस से अभद्रता की। इसके बाद बुजुर्ग को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कंप्यूटर सेंटर पर पहुंची तो संचालक और आरोपी सभासद प्रत्याशी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लेते हुए कम्प्यूटर, प्रिंटर व कुछ आधार कार्ड कब्जे में ले लिए। पुलिस पकड़े गए लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें