जानसठ में ईद के त्योहार को लेकर खरीदारी करते लोग।
- फोटो : KHATAULI
बाजारों में गश्त करती रही पुलिस
मुजफ्फरनगर, जानसठ। लॉकडाउन-4 में मिली छूट पर बाजारों में ईद की खरीदारी को लेकर महिलाएं व पुरुष पहुंचे। शनिवार को सुबह सात बजे दुकानें खुलीं। बाजारों में कपड़े, जूते, रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। हालांकि इस बार पहले जैसे ईद के त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी को लेकर भीड़भाड़ नहीं रही। बाजारों में पुलिस गश्त करती रही। इंस्पेक्टर योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन कराने के लिए लगातार गश्त जारी रहेगा।