जानसठ कोतवाली में सामान लाने वाले वाहन चालकों के पास बनाती पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। लॉक डाउन को लेकर पुलिस प्रशासन ने अब सतर्कता अधिक बरतनी शुरू कर दी है। व्यापारियों के लिए खतौली और मुजफ्फरनगर मंडियों से राशन समेत अन्य सामान खरीदकर लाने वाले चालकों के वाहनों के पास बनाए। शनिवार को कोतवाली में वाहनों के पास बनाने को चालकों की भीड़भाड़ लगी रही। इंस्पेक्टर ने चालकों को चेताया कि बिना पास के सामान लाते हुए पकड़े जाने पर वाहनों को सीज कर रिपोर्ट दर्ज कर की जाएगी। वहीं, महादेव मंदिर के पास गश्त करती पुलिस को देखकर युवक बाइक को मोड़कर पीछे की ओर भाग निकला। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक गिर पड़ा।