पुलिस ने आठ आरोपियों का किया चालान
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुलिस ने कस्बे में दबिश देकर अफजाल, नूर हसन, नौशाद व दिलशाद निवासीगण मोहल्ला झोझगान पुरकाजी व अरशद निवासी मौहल्ला शहजाद गान पुरकाजी को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर उनके पास से करीब तीन हजार रुपये की नगदी व ताश की गड्डी और दो मोटर बाइक बरामद की। पुलिस ने सभी चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि एनाम कुरैशी, शहजाद व कय्यूम और फैजान निवासीगण पुरकाजी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने वेद व्यास निवासी गांव कम्हेड़ा व अरुण निवासी गांव सेठपुरा और अजय निवासी गांव खेड़की का शांति भंग में चालान किया है।