फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लापता अश्वनी और उसके परिवार का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
24 अप्रैल से लापता है कम्हेड़ा के अश्वनी पाल और उसका परिवार
विज्ञापन

एक बच्चे का शव भोगा गंगनहर में मिला चुका है, अन्य की तलाश जारी
महिला के परिजनों ने थानेदार से लगाई परिवार की बरामदगी की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। तीन सप्ताह से लापता परिवार का पता लगाने में स्थानीय पुलिस अभी तक नाकाम रही हैं। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस से मिलकर लापता लोगों का सुराग लगाने की मांग की हैं।

गांव कम्हेड़ा निवासी अश्वनी कुमार पाल अपनी पत्नी हिना और दो बच्चों शिवाय व अभिनन्दन के साथ किताब कापी लेने पुरकाजी आया था। 24 अप्रैल की दोपहर से यह परिवार लापता हैं। पुलिस ने युवक के छोटे भाई की तहरीर पर उनकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। करीब दो सप्ताह बाद एक बच्चे शिवाय का शव भोपा गंगनहर में मिल गया था। अन्य परिजनों की तलाश में सीओ सदर यतेंद्र नागर ने गंगनहर में पीएसी के जवानों से सर्च अभियान चलवाया हुआ है। मगर, अभी तक अन्य परिजनों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन



अश्वनी के परिजन बेहद परेशान हैं और किसी अनहोनी को लेकर चिंतित है। बुधवार को हिना का भाई मोहित और अन्य परिजन पुरकाजी थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध से मिलकर लापता लोगों का सुराग लगाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने जल्द ही लापता लोगों का सुराग लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

घटना के दिन से ही पुलिस लापता परिवार की तलाश में लगी हुई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर लापता लोगों की तलाश करने में लगी हुई हैं। अभी सफलता नहीं मिली है। - यतेंद्र नागर, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें