मुजफ्फरनगर। विवाहिता के संदिग्ध हालात में गायब होने के मामले में पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने एसपी सिटी से मुलाकात की। मंसूरपुर निवासी लोगों का कहना था कि उनके परिवार का एक युवक मध्य प्रदेश में काम करता है। गांव में मोहल्ले में रहने वाला एक युवक उसकी पत्नी को साथ ले गया। मामले में मंसूरपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नही की। सोमवार रात परेशान होकर पीड़ित युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की। सभी लोगों ने कहा कि बदनामी होने व पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार से मंसूरपुर छोड़कर खतौली में रहना शुरू कर दिया है। पीड़ित युवक के भाई इरफान ने कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है और युवक ने फिर से आत्मदाह की कोशिश की तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। एसपी सिटी ने जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए है। संवाद