चरथावल। पुलिस की सख्ती के चलते रविवार को बाजार में व्यापारियों की दुकानों पर भीड़ कम रही। दुकानों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग में खड़े नजर आए।
शासन के कड़े रुख के बाद थाने की पुलिस एक्टिव मोड़ में आ गई। नियम विरुद्ध दुकान खोलने वालों को एसओ सूबे सिंह ने बाजार कला और बस स्टैंड पर जमकर हड़काया और वीडियोग्राफी कराई। एसओ ने तमाम स्टाफ की मीटिंग लेकर पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। दधेडू प्रभारी राजकुमार सिंह, हिंडन प्रभारी जितेंद तेवतिया और रणपाल सिंह, बिरालसी प्रभारी संदीप कुमार, कुटेसरा प्रभारी शिवकुमार, अलावलपुर चौकी के इंचार्ज हरिराज सिंह, कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी मौजूद रहे। अधिकांश गांवों में बीट सिपाही द्वारा लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कराकर घर रहने की हिदायत दी गई। दधेडू हिंडन और बिरालसी चेक पोस्ट पर सैकड़ों वाहनों के चालान काटे गए।