पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव इटावा निवासी विजय उर्फ उत्थान (28) पुत्र ओमप्रकाश की 15 दिसंबर 2019 रविवार को दिन ढलते ही गांव की गली में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में गांव के ही सौरभ उर्फ गोटी पुत्र सुधीर को नामजद करते हुए अन्य दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इस हत्याकांड के तीन में सेे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव का ही प्रदीप पुत्र महक सिंह उनके ऊपर फैसले का दबाव बना रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फैसले का दबाव बनाने के आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। दूसरी घटना में पुलिस ने बड़ौदा गांव से रतन पुत्र ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दीवार को लेकर रतन अपने पड़ोसियों के साथ झगड़ा कर था।