पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया
मोरना। ककरौली पुलिस ने चेकिंग में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया।
ककरौली थाना प्रभारी ने बताया कि गांव बेहड़ा सादात चौराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर तलाशी ली। बदमाशों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस सहित 37 हजार 23 रुपये नगद बरामद हुए। पकडे़ गए बदमाश गांव दरियापुर निवासी प्रवेश, विक्रांत और राकेश ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि 30 मार्च की रात्रि को क्षेत्र के गांव दरियापुर में अमित प्रॉविजन स्टोर में सेंध लगाकर गल्ले में रखे नगद 40 हजार रुपये और आधार कार्ड चोरी किया था। बदमाश बृहस्पतिवार को फिर से बेहड़ा सादात स्थित ठेके से शराब खरीदने के लिए आ रहे थे। तीनों बदमाशों के विरुद्ध पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।