निकाय चुनाव में कायम रखे भाईचारा, अपनी इच्छा से करें वोट
भाकियू की मासिक पंचायत में छाये रहे पुलिस से जुड़े मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली (मुजफ्फरनगर)।भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भी सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा तोड़ने का काम कर रही है। किसानों को पार्टी, जाति, बिरादरी से हटकर काम करना होगा। अधिकारी सामाजिक फैसलों को नहीं मान रहे हैं।
सिसौली में भाकियू की मासिक पंचायत में पुलिस से जुड़े मुद्दे छाए रहे। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों को मीटर लगाने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। भाकियू अध्यक्ष ने पंचायत में कहा कि सर्वसमाज चुनाव में भाईचारा कायम रखें। सभी लोग परिवार है, सभी इच्छा अनुसार वोट करने के लिए स्वतंत्र हैं।
पंचायत की अध्यक्षता निजानंद और संचालन ओमपाल मलिक ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, विकास शर्मा मोनू प्रधान, गुलबहार, ओमपाल बंजी, ओमपाल सिंह बालियान, बाबूराम तोमर, मान सिंह मलिक, जितेंद्र चौधरी, सरदार अमीर सिंह, प्रमोद गूलिया, प्रमोद सिरोही, प्रदीप शर्मा, सन्नी पंवार, गुलबहार राव, बिट्टू, राजा गुर्जर, शशि गुर्जर और कविता मलिक मौजूद रहीं।
सरकार भाकियू नेताओं पर बना रही दबाव : गौरव
भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार भाकियू कार्यकर्ताओं पर दबाव डालकर भाजपा में शामिल करवाना चाहती है। सरकार की नीतियों के कारण किसान मजदूर वर्ग खत्म होने के कगार पर है। पुलिस प्रशासन बेलगाम हो गए हैं।