फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के चार गोवंशों की जहर देकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चार गोवंश की जहर देकर हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी किसान ताहिर ने तहरीर देकर बताया कि उसने चार गाय पाल रखीं हैं, जिनका दूध बेचकर वह परिवार का भरण-पोषण करता है। चारों गोवंश किसान अपने घर के आंगन में बांधता था। रविवार तड़के चार बजे किसान की पत्नी गोवंशों को चारा डालने गई तो वे मृत पड़ी मिली। महिला ने यह देख शोर मचा दिया, जिस पर परिजन व ग्रामीण इकट्ठा हो गए। किसान के अनुसार, उन्हें किसी जहरखुरानी गिरोह द्वारा जहर देकर हत्या करने की आशंका है। पीड़ित ने गोवंश की मौत से करीब डेढ़ लाख के नुकसान की बात कहते हुए मामले की जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें