हिंदी उर्दू साहित्य सेवा के लिए शायर तनवीर अजमल सम्मानित
देवबंद। जहान-ए-अदब एकेडमी के चेयरमैन शायर तनवीर अजमल को हिंदी उर्दू साहित्य सेवा के लिए साहित्य सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रख्यात शायर डॉ. नवाज देवबंदी, कमल देवबंदी और डॉ. प्रभात कुमार और तनवीर ने अजमल को सम्मानित किया। डॉ. नवाज देवबंदी ने कहा कि तनवीर बड़ी लगन के साथ उर्दू हिंदी साहित्य की सेवा कर रहे हैं। लेखक कमल देवबंदी ने कहा कि तनवीर करीब 20 साल से साहित्य की सेवा कर रहे हैं। जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शमीम कीरतपुरी और इंजीनियर मुजम्मिल हसन ने भी तनवीर के शान में कसीदे गढ़े। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष इनाम कुरैशी, सागर देवबंदी, अय्यूब बेग, अदनान अनवर, दिलशाद खुश्तर, रजी उस्मानी आदि मौजद रहे।