बुढ़ाना में मिशन प्रेरणा कार्यक्रम में प्रेरक बालक व बालिकाओं को प्रमाण-पत्र देते विधायक उमेश म?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे के एक बैंक्वट हॉल में कैच द रेन कार्यक्रम के अंतर्गत बारिश के पानी को बचाने के लिए शपथ दिलवाई गई। वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य जल के बिना जीवित नहीं रह सकता। कैच द रेन कार्यक्रम के तहत सभी वक्ताओं ने जल बचाने के लिए जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि हमें बारिश के पानी को भी जमा करना चाहिए। बारिश के पानी को बचाने से ही भूजल स्तर में सुधार होगा। हम सभी को मिलकर मजबूती से यह प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों व कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने जल बचाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक उमेश मलिक, खंड शिक्षाधिकारी विकास पवांर, बीडीओ कपिल कुमार, डॉ. राजीव कुमार व विनीत कात्यान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।