फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा और जातिवाद समाप्त करने की शपथ

विज्ञापन
श़ुकतीर्थ में नशा मुक्ति के लिए शपथ लेते परमधाम अनुयाई - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चंद्रायणी यज्ञ के दौरान मैत्री कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। श्रवण मास में चल रहे चंद्रायणी यज्ञ के दौरान मैत्री कार्यक्रम का आयोजन किया। परमधाम अनुयायियों ने गुरु वंदना के बाद नशा और जातिवाद समाप्त करने की शपथ ली गई।
विज्ञापन

शुकतीर्थ स्थित परमधाम गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु चंद्रमोहन के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर अनुयायियों ने नमन किया। मीरापुर विधानसभा प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि श्रावण मास पवित्र महीना है। संसार के सबसे बड़ा रहस्य मानव शरीर है। इसके रहस्य को जानने और भीतरी शक्तियों को जागृत करने के लिए चंद्रायणी व्रत करें। चंद्रायणी व्रत से शरीर स्वस्थ व निरोगी रहता है। शरीर को अध्यात्मिक और मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए चंद्रायण व्रत आवश्यक है। इस अवसर पर पुरकाजी विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार, विकास, रजत, अरुण, संदीप, विपिन, ज्ञानेंद्र, राजेंद्र, हेमंत, प्रदीप, रामकेश, सुभाष, सुशील, नीटू, अक्षय, कमल, प्रवेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें