बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई
मंसूरपुर। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय में छात्राओं को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित गोष्ठी में छात्राओं ने अपने विचार रखे। विद्यालय की प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने कहा कि समाज को बालक-बालिका में भेदभाव नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान से जुड़कर हमें अभिभावकों तथा समाज को बालिकाओं की शिक्षा तथा सुरक्षा के बारे में जागरूक करना चाहिए। गोष्ठी में विद्यालय के प्रबंधक संजीव राठी, छात्रा तनु, पायल, संध्या, शिवानी, मोहिनी, मनीषा, साक्षी, अंशिका, सलोनी, सोनल, अवनी आदि ने विचार रखे।