फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी फार्मो की टीम क्रिकेट फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट्स मीट प्रारंभ हुई। रेडियो एसडी 90.8 एफएम निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा व कॉलेज निदेशक डॉ अरविंद कुमार ने खेलों का शुभारंभ किया। निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा खेलों को खेल भावना से खेलने को कहा। क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, चेस, एथलीट, कैरम आदि प्रतियोगिताएं हुई। क्रिकेट में बी फार्मा प्रथम वर्ष व चतुर्थ वर्ष की टीम अपने लीग मैच में विजयी होकर फाइनल में प्रवेश किया। चेस प्रतियोगिता में जुबैर अहमद, रिषभ, अजय, मोहित, प्रतिक्षा और अक्षय वर्मा ने अपने सभी लीग मैच जीते। महिला डबल बैडमिंटन में अक्षिता और मानसी व प्रतिभा और ईशू कौशिक ने फाइनल में जगह बनाई, वहीं पुरुष डबल बैडमिंटन में देवांग और गगन, अवि बालियान और वर्षित, विशाल और अंकित उज्ज्वल व शुभम की टीम फाइनल के लिए खेलेगी। एथलेटिक गेम्स जैसे कि दौड़, लंबीकूद, रस्सा खींच आदि खेलो का आयोजन दूसरे दिन किया जाएगा। संचालन ईशान अग्रवाल ने किया। खेल प्रभारी सौरव घोष रहें। विमल कुमार भारती, डॉ क्षितिज अग्रवाल, प्रवीण कुमार, हरेंद्र सिंह, आसिफ खान, पल्लवी गौतम, राबिया प्रवीण, शुभांगी, साजिद, सना, सुबोघ कुमार, सोनू कुमार, विकास कुमार, राहुल कुमार, विनय कुमार, राजवीर सिंह, रोहित चौधरी, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें