फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती और भारोत्तलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती और भारोत्तलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से पचैंडा कलां में कुश्ती और भारोत्तोलन के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शहीद बचन सिंह और स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति पर खेलकूद चयन प्रतियोगिता कराई गई। शुभारंभ उप क्रीड़ाधिकारी ऋषिपाल सिंह ने किया।
सदर क्षेत्र के मखियाली, चांदपुर, बचन सिंह कॉलोनी, खेड़ी, कूकड़ा समेत अन्य गांव से खिलाड़ियों ने पहुंचकर मुकाबले में हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं के बीच हुई कुश्ती में 50 केजी में बसेड़ा की वंशिका, 53 केजी में पचैंडा कलां की आरोही, 55 केजी में पचैंडा कलां की मीनाक्षी, 57 केजी में पचैंडा कलां की रिया और 59 केजी में खेड़ी की अवंतिका प्रथम रहीं। बालक वर्ग के 53 केजी में मखियाली के मोहम्मद आरिफ, 57 केजी में पचैंडा कलां के पीयूष, 61 केजी में पचैंडा कलां के अभय, 65 केजी में मखिलायी के आदी और 70 केजी में पचैंडा कलां के हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारोत्तलन के मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 55 केजी में कूकड़ा के रोहित, 61 केजी में कूकड़ा के सचिन, 67 केजी में मखिलायी के तनुज, 73 केजी में खेड़ी सराय के उदित और 81 केजी मे कूकड़ा के सार्थक प्रथम पर रहे। समिति के संस्थापक युधिष्ठिर पहलवान ने सभी का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पंकज, मिंटू, मनोज, नेत्रपाल, मांगेराम, अजब सिंह, धीरज और बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें