कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया
मोरना। गांव खोकनी-निवादा में सरदार वल्लभ भाई पटेल एकेडमी व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहम्मद शाहनवाज ने कहा कि युवा वर्ग खेल के जरिये भी अपना करियर बना सकते हैं। खेलों से जहां युवाओं का शरीर स्वस्थ रहता है ,वहीं मस्तिष्क का भी विकास होता है। समारोह में मौलाना सालिम कुरैशी ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना चाहिए। इसके बाद चौरावाला व खोकनी की टीमों के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। चौरावाला ने खोकनी को 49-39 अंक के अंतर से हराया। लीग मैच में खोकनी ने बेहड़ा सादात को 40-12 अंक के अंतर से हराया। मैचों में रेफरी के रूप में सचिन नागर व संदीप कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में तिस्सा, तेवड़ा, खाइखेड़ा, बेहड़ा सादात, चौरावाला, मोरना आदि की कई टीमें भाग ले रही हैं। कमेटी के कपिल नागर ने बताया कि विजेता टीम को 5100 रुपये व उप विजेता टीम को 3100 रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।